मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: मड़िहान (मिर्जापुर) l थाना क्षेत्र के रैकरा गांव में बुधवार की सुबह सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई l परिजन पुलिस को सूचना दिए। बगैर अस्पताल से शव लेकर घर चले गए। रैकरा गांव निवासी शनि मंगलवार की शाम घर के पास खेल रहा था, इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी सामान्य तरीके से वह प्रतिदिन की तरह रहा l जिससे परिजनों को कोई शक नहीं था l रोज की तरह रात में सामान्य रूप से वह सो गया l बुधवार की सुबह जब परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं जगा l यह देखकर परिजन घबरा गए और उसे तत्काल सीएचसी मड़िहान लेकर पहुंचे l अस्पताल में चिकित्सक डॉ. राधेश्याम वर्मा ने परीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया l बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया l पुलिस...