मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। जमीन की खरीद-फरोख्त पर बढ़ते खर्च को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उप निबंधक कार्यालय से जारी की गई नई सर्किल रेट सूची के विरोध में अधिवक्ताओं ने बैठक कर इसे वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद तहसील परिसर का चक्रमण कर विरोध जताया। अधिवक्ताओं का कहना है कि सर्किल की बढ़ी दरों से आम लोगों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। इससे जमीन की खरीद फरोख्त करने वालों को अधिक स्टाम्प ड्यूटी लगाना होगा। खासकर कम आय वाले व्यक्ति जमीन का बैनामा नहीं करा सकेगें। इसे तत्काल वापस लिया जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि सर्किल रेट बढ़ने से जमीन की रजिस्ट्री और उससे जुड़े खर्च में वृद्धि होगी, जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। बैठक के बाद प्रस्ताव की ...