मिर्जापुर, अगस्त 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के चारों तहसीलों पर सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 367 मामले आए। इनमें 38 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष मामले संबंधित विभागों के अफसरों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। सदर तहसील में डीएम पवन कुमार गंगवार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 23 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पुलिस व राजस्व की टीम भूमि विवादों का कराए निस्तारण-डीएमसमस्या सुनने का कार्य तहसील सदर में डीएम पवन कुमार गंगवार ने सीडीओ विशाल कुमार के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम के समक्ष 164 प्रार्थना पत्र आए। उन्होंने 23 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। वहीं शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि ...