Mirzapur News: समाधान दिवस पर मात्र छह मामलों का हुआ निस्तारण
मिर्जापुर, सितम्बर 6 -- Mirzapur News: लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 68 प्रार्थना पत्र आए और मौके पर छः का निस्तारण किया। खोमार मैना निवासी रमेश ने गोपालपुर माइनर पर पुलिया निर्माण की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। रेही गांव निवासी मुन्नालाल मौर्य ने लहंगपुर से रेही जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क की बदहाली की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बरी गांव निवासी तजिया देवी ने सीसी रोड पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: तहसील स्तर पर निपटाएं मामले : डीएम मुख्य वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.