Mirzapur News: समाधान दिवस: लेखपाल नदारद होने से मामलों का नहीं हो सका निस्तारण
मिर्जापुर, नवम्बर 14 -- Mirzapur News: हलिया/ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद हलिया थाने में आयोजित समाधान दिवस पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव व राजस्व निरीक्षक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुल चार प्रार्थना पत्र आए। लेखपालों के नदारद होने से जमीन संबंधित प्रार्थना पत्रों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। सभी लेखपाल लालगंज तहसील में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल रहे। वहीं ड्रमंडगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस महज औपचारिकता बनकर रह गया। जिले व तहसील से अधिकारियों के नहीं आने पर फरियादियों को निराशा हाथ लगी।थाना दिवस में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार अकेले ही फरियादियों की शिकायत सुन मामले को निपटाने में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: 142 फरियादियों ने लगाई गुहार, चार मामलों का मौके पर निस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.