मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी अजीत कुमार को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और सिंचाई से जुड़े मुद्दों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: उर्वरक संकट पर अपना दल ने किया प्रदर्शनसमस्याओं की सूची सपाइयों ने किसानों को डीएपी, यूरिया और बीज समय से उपलब्ध कराने, विधानसभा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त एवं जर्जर सड़कों तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत की मांग की। बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नालियों की सफाई तथा प्रत्येक गांव में डीडीटी एवं मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की। सपाइयों ने ग्रामीण क्ष...