मिर्जापुर, अगस्त 29 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते हलिया विकास खंड के सोनगढ़ा गांव स्थित बैधा देवरी जाने वाले मार्ग पर सपहरा नदी के रपटा के ऊपर से पानी चलने लगा। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। करीब पांच घंटे तक लोग दोनों तरफ फंसे रहे।बारिश के कारण पहाड़ नदी में अचानक पानी बढ़ गया और रपटा डूब गया। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों ने रपटा पार करना बंद कर दिया। जिससे दोनों छोर पर सैकड़ों ग्रामीण, बाइक सवार, चार चक्का वाहन और राहगीर फंसे रहे। पानी का स्तर कम होने पर आवागमन फिर से शुरू हो सका। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रेलवे अंडरपास में पखवाड़ेभर से भरा पानी, आवागमन प्रभावित रपटा नीचे होने से थोड़ी सी बारिश में ही रपटा पर पानी भर जाता है और संपर्क टूट जाता है। सपहरा नदी के रपटा की जगह पुल क...