मिर्जापुर, सितम्बर 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। सड़क दुर्घटना में घायल आदर्श जनता इंटर कॉलेज चतुरीपुर के लिपिक की उपचार के दौरान मौत हो गई।अदलहाट थाना क्षेत्र के बरेंव गांव निवासी गोविंद लाल श्रीवास्तव (लिपिक) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता रहे। बीते 14 अगस्त को विद्यालय के कार्य से बाइक से अदलहाट बाजार जा रहे थे, तभी ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां आईसीयू में करीब 20 दिन तक जीवन-मौत से जूझते रहे। मंगलवार सुबह चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...