मिर्जापुर, अगस्त 5 -- Mirzapur News: मझवां, हिन्दुस्तान संवादद्ध नगर पंचायत कछवा स्थित गांधी विद्यालय इंटर कालेज के सामने गुमटी और टिन शेड लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की पटरी पर अतिक्रमण के कारण रोडवेज की बस खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिल पाता है। वहीं सड़क पर बस खड़ी कर सवारी बैठाने से जाम लग रहा है। इसके अलावा बाजार आने वाले लोग वाहन पार्किंग नहीं कर पा रहे है। इसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत और एसडीएम सदर से की गया। इसके बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अतिक्रमण के कारण ही कछवा क्रिश्चियन तिराहे से जमुआ चौराहे तक प्रतिदिन घंटों जाम लगा रहता है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। नगर पंचायत के लोगों ने अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...