मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। लालगंज पुलिस ने सजायाफ्ता हिस्ट्रीशीटर को शनिवार गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी लालगंज के बसहीं कला गांव निवासी सलीम शातिर अपराधी है। उस पर एनडीपीएस, आर्म्स समेत अन्य धाराओं में कुल 13 मुकदमें दर्ज हैं। वर्ष 2024 में वह हत्या के प्रयास में जेल निरुद्ध था। दस वर्ष की सजा हुई थी। तीन महीने पूर्व वह जेल से छूटा था। वहीं अन्य मामलों में आरोपी वांछित चल रहा था। लालगंज पुलिस ने सजायाफ्ता हिस्ट्रीशीटर सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...