मिर्जापुर, अक्टूबर 17 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन सपा के वरिष्ठ नेता एवं आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने मां विन्ध्वासिनी का दर्शन पूजन किया। उन्हें दर्शन पूजन उनके तीर्थ पुरोहित व सपा के वरिष्ठ नेता विजय बाबू मिश्र ने कराया। वहीं दर्शन के बाद एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दर्शन-पूजन के बाद भाजपा सरकार पर निशाना उन्होंने कहा कि अघोषित रूप से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। सच बोलने, गलत चीजों का विरोध करने वालों को भाजपा सरकार जेल में डाल रही है। एक ओर सच बोलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है तो दूसरी ओर चंदा चोरों, भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम सरकार कर रही है। राम मंदिर चंदा चोरी पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि दस दिनों में दूध का दूध पानी का ...