मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने विंध्याचल मंडल के संयुक्त निदेशक (कृषि) पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कहा कि संयुक्त निदेशक के उत्पीड़न से महिला और पुरूष सभी कर्मचारी तंग है। वहीं सोमवार को दोपहर में संयुक्त निदेशक और कर्मचारियों में नोंकझोक भी हुई। संयुक्त निदेशक ने कर्मचारियों पर वाहन से खींच कर पिटाई करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकृषि विभाग की महिला कर्मचारियों के आरोप वहीं कृषि विभाग की महिला कर्मचारियों ने संयुक्त निदेशक पर अभद्रता और अश्लील हरकत करने का आरोप मढ़ा। कृषि विभाग के परिसर में कर्मचारी धरने पर बैठ गए। वहीं मामला बढ़ते देख उप निदेशक कृषि और जिला कृषि अधिकारी की सूचना पर एसपी ने देहात कोतवाल...