मिर्जापुर, नवम्बर 1 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता जिला जज अनुपम कुमार, डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को बाल संप्रेक्षण गृह और जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। संप्रेक्षण गृह में अधिकारियों ने किशोरों के रहने के कमरे, भोजन, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और जरूरतों को जाना। किशोरों ने भोजन की गुणवत्ता ठीक बताई। वहीं अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बताया। न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि किशोरों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: जनपद न्यायाधीश ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण स...