मिर्जापुर, जुलाई 7 -- Mirzapur News: चेतगंज (मिर्जापुर)। चील्ह थाना क्षेत्र के विष्णुपट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोरी की सोमवार की रात मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही घर पर पसरा मातमघटना का विवरण विष्णुपट्टी गांव निवासी विनोद मौर्य की 14 वर्षीय पुत्री श्रेया मौर्य सोमवार की रात लगभग 10 बजे अचानक उल्टी करने लगी। हालत गंभीर होते देख परिजनों ने उसे रात लगभग 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर रेफर कर दिया। मंडलीय चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौत का का...