मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- Mirzapur News: राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव में जय गुरुदेव के विचारों के प्रचार प्रसार कर रहे एक संत पर मनबढ़ ने लाठी डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया है। राजस्थान के राजापुर चित्तौड़ निवासी 55 वर्षीय संत फेरू लाल जय गुरुदेव आश्रम के प्रचारक हैं। आश्रम की ओर से आगामी गुरुवार को राजगढ़ क्षेत्र के कुड़ी व राजगढ़ गांव के बड़ा महादेव परिसर में संत पंकज महाराज का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी कार्यक्रम की रूपरेखा देखने एवं शाकाहारी रहना है के संदेश का प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान बघौड़ा गांव के पास प्रचार से चिढ़कर एक मनबढ़ ने लाठी से हमला कर दिया। संत के सिर में गंभीर चोट आई। उपचार के बाद जय गुरुदेव के अनुयायियों ने पुलिस से आरोपी के विर...