मिर्जापुर, सितम्बर 25 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को हलिया ब्लाक सभागार में समीक्षा बैठक हुई। खंड विकास अधिकारी विमल प्रकाश पाण्डेय ने ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था, जलभराव की समस्या और एंटी लार्वा छिड़काव को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।बैठक में एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. सुरेश कनौजिया, सीएम फेलो गौरव सिंह समेत ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रशासक व सफाई कर्मी मौजूद रहे। बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों में नाली-नालों की नियमित सफाई कराई जाए और मच्छरों के प्रजनन वाले स्थानों ...