मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्राह्मण एकता परिषद की देवकली इंटर कालेज जमालपुर परिसर में सोमवार को हुई बैठक में ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान संगठन के मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि उमाकांत द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मणों के सर्वमुखी विकास और सहयोग के लिए गठित गैरराजनैतिक संगठन ब्राह्मण एकता परिषद का उद्देश्य है। हम संगठन मे रहकर मजबूती से कार्य करे। संगठन मजबूत होगा तो संगठन से जुड़े लोग मजबूत रहेगें। संगठन के लोगों को सदा समर्पित रहना पड़ेगा। ब्राह्मणों को संकल्प लेना होगा कि आज से किसी भी अपने ब्राह्मण भाई के उचित कार्यो का विरोध नहीं करूंगा। समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग का करना होगा। इनमें दहेज प्रथा प्रमुख है। अध्यक...