मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। अपना दल (एस) की पड़री जोन की बैठक शिष्टा कला में हुई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का फैसला किया गया। मुख्य अतिथि दुर्गेश पटेल ने कहा कि प्रदेश में अपना दल (एस) का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। असली पीडीए अपना दल (एस) में है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने आगामी 17 अक्टूबर को अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्तांओं के शामिल होने का दावा किया।विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) का संगठन पूरे जनपद में सबसे मजबूत है और कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह उत्साहित हैं। अध्यक्षता जोन अध्यक्ष विशाल...