मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। भाद्रपद कृष्ण पक्षकी अष्टमी को योगश्वर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जनपद में शुक्रवार को उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास चहुओर छाया गया है। पुलिस लाइन स्थित मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मेला भी आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गईं हैं।सांस्कृतिक कार्याक्रमों की प्रस्तुतियां, विविध झांकियां बच्चों के लिए आकर्षण के केंद्र होंगे। उधर नगर एवं ग्रामीझा क्षेत्र के मंदिरों को भी विविध भांति की फूल-पत्तियों, संतरंगी विद्युत झालरों से सजाए गए हैं। साथ ही बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण,राधारानी की झांकिया सजाने के लिए लोगों ने वस्त्राभूषण आदि की खरीददारी की। पुलिस लाइन में विशेष झांकिया सजाई गईं हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आज मनेगा कान्हा का जन्म...