मिर्जापुर, सितम्बर 6 -- Mirzapur News: लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तेंदुई स्थित जानकी कुंज मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन शनिवार को कथा व्यास पवन कुमार महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध, शकट भंजन, तृणावर्त उद्धार और श्रीकृष्ण-बलराम के नामकरण संस्कार का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति से भावविभोर कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि नंद बाबा जब मथुरा से गोकुल लौट रहे थे। उसी समय उन्हें वासुदेव जी की कही बात स्मरण हुई। उन्होंने विचार किया कि वासुदेव का कथन असत्य नहीं हो सकता। यदि श्रीकृष्ण पर कोई संकट है तो स्वयं भगवान ही उनकी रक्षा करेंगे। इसी बीच कंस के आदेश पर पूतना नामक राक्षसी बालकों का वध करने के उद्देश्य से गोकुल पहुंची। उसने सुंदर युवती का मायावी रूप ध...