मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: चुनार (मिर्जापुर)। क्षेत्र के अदलपुरा शीतला धाम मंदिर के पास पहुंचा गंगा के बाढ़ का पानी शुक्रवार को पहुंच गया गया है। घाट की सीढ़ियों के डूब जाने से श्रद्धालुओं को स्नान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर से घाट पर स्थानीय दुकानदारों ने चौकी रख दिए हैं। जिससे श्रद्धालुओं को गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आनेजाने में दिक्कतें हो रहीं हैं। जानकारी के बावजूद स्थानीय पुलिस घाटपर से चौकी हटवाने की जहमत नहीं उठा रही है। रविवार के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। घाट पर से चौकी नहीं हटवा गया तो बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...