Mirzapur News: शिव मंदिर पर किन्नर समाज ने आयोजित किया भंडारा
मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। सावन मास के अवसर पर किन्नर समाज की ओर से रविवार को अदलहाट के गरौड़ी स्थित शिवाला मंदिर परिसर में भंडारे एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान किन्नर समाज की अध्यक्ष हिना किन्नर ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे से जोड़ने का माध्यम हैं। उन्होंने सभी पर्वों को मिल-जुलकर मनाने तथा सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान श्रद्धालुओं और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में रूबी किन्नर, मंदिर के पुजारी छोटेलाल सहित किन्नर समाज के सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.