मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: जमालपुर। क्षेत्र के ओड़ी गांव के पंचायत भवन पर पशु पालन विभाग की तरफ से आयोजित पशु आरोग्य शिविर में 857 पशुओं का पंजीकरण कर जांच कर दवा का वितरण किया गया। आरोग्य मेले में कुल 219 बड़े पशु एवं 38 छोटे पशुओं सहित 600 बकरियों को कृमि नाशक दवा पिलाया गया। इस दौरान राजेश कुमार मिश्रा,बृजेश सिंह, जयप्रकाश यादव, इंदल सिंह, अभिषेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...