Mirzapur News: शिविर में 46 लोगों ने किया रक्तदान
मिर्जापुर, सितम्बर 20 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। प्रेम मंडल परिवार ट्रस्ट के संस्थापक रितेश मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर लालडिग्गी स्थित राजश्री पैलेस में एक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 36 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 31 ने रक्तदान किया। वहीं साहू तैलिक संगठन के पंद्रह सदस्यों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रेम मंडल परिवार के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह से इस रक्तदान शिविर में अपनी भागीदारी दी। इस मौके पर रवि कसेरा, भानु गुप्ता, डॉ. विनोद कन्नौजिया व माला सिंह के साथ ब्लडबैंक के जनसंपर्क अधिकारी, राम कुमार गुप्ता, संस्था के अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान करने वालों समीक्षा पांडे, आशुतोष कसेरा, शिवम कसेरा, अंश विश्वकर्मा, आदर्श केसरी, सागर जायसवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.