मिर्जापुर, सितम्बर 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। श्री सांई परिवार सेवा संगठन की ओर से शहीद ऐ आज़म भगत सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को मंडलीय अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज व विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय ने शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. विनोद कन्नौजिया की टीम ने रजिस्ट्रेशन कराए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। ब्लड बैंक के जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता व शुभम् गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला मंत्री रोहित त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष डॉली अग्रहरी, वंदना राय, अमित गुप्ता, शिवम् सोनी, अश्वनी पंडा, अनिल जायसवाल, नीतू महेश्वरी, रश्मि जायसवाल, प्रीति जायसवाल, गौर...