मिर्जापुर, अगस्त 8 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र के सेमरा कलां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय शिक्षा मित्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के भरोसे चल रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक अक्सर विद्यालय से गायब रहते हैं। शिक्षकों के गायब रहने से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: बेसिक स्कूल का शौचालय निष्प्रोज्य, बच्चे परेशानशिक्षकों की अनुपस्थिति शुक्रवार को दोपहर बारह बजे तक प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंचे थे। शिक्षकों के गायब रहने से बच्चे भी स्कूल नहीं आते। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका व सहायक शिक्षक के विद्यालय से आए दिन अनुपस्थित रहते हैं। उन्होंने कई बार बीइओ हलिया से शिकायत की, लेकिन उन्होंन...