मिर्जापुर, अक्टूबर 8 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डेरवां बलापुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल का महत्व सर्वोपरि है। शिक्षक हित में अपनी मागों के समर्थन में जिला अथवा प्रदेश मुख्यालय पर हुंकार भरने के लिए एकजुट संघर्ष जरूरी है। संगठन से जुड़े अध्यापकों को उत्साहित करते हुए कहा कि पद आपकी पहचान हो सकता है,किंतु इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाना चाहिए। साथ ही शैक्षणिक उत्तरदायित्व के प्रति पूरे मनोयोग से लगे रहने का आह्वान किया।आश्वस्त किया कि शिक्षकों के हक व सम्मान पर कहीं...