Mirzapur News: शास्त्री पुल पर खुदकुशी रोकने के लिए लोहे की जाली लगवाने की मांग
मिर्जापुर, सितम्बर 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के शास्त्री पुल से आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए लोहे की जाली या सुरक्षा उपकरण लगाने के लिए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस पुल से आए दिन कोई न कोई गंगा में छलांग लगा देता है और उसकी मौत हो जाती है। चुनार पक्का पुल की तरह शास्त्री पुल पर भी सुरक्षा जाली लगवा दिया जाए तो ऐसी दुर्घटनाओं को आसानी से रोका जा सकेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा है कि शास्त्री पुल से आत्महत्या की घटनाएं सामने आती रहती हैं और पिछले कुछ महीनों में ऐसी घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसे तत्काल रोका जाना जनहित में आवश्यक है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि नगर पालिका परिषद मिर्जापुर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित चुनार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.