Mirzapur News: शादी की जिद पर कचहरी पहुंचीं दो युवतियां
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी में मंगलवार को उस समय लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई, जब दो युवतियां आपस में शादी करने की इच्छा लेकर पहुंचीं। दोनों अपने रिश्ते को कानूनी मान्यता दिलाने की जानकारी लेने आई थीं। इसकी भनक लगते ही उनके परिजन भी कचहरी पहुंच गए। परिजनों ने दोनों को समझाकर घर वापस ले जाने का प्रयास किया, लेकिन युवतियां साथ रहने के फैसले पर अड़ी रहीं।इस दौरान कचहरी परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। दोनों युवतियां एक निजी संस्थान में नौकरी करती हैं। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया। मंगलवार को दोनों विवाह और अपने रिश्ते को कानूनी मान्यता दिलाने की प्रक्रिया की जानकारी लेने कचहरी पहुंचीं। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.