Mirzapur News: शाकाहार अपनाएं,बच्चों में डालें अच्छे संस्कार-संत पंकज जी महराज
मिर्जापुर, अगस्त 24 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज महाराज के निर्देशन में चल रही शाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध जनजागरण यात्रा रविवार की शाम को कोन ब्लॉक के ग्राम गहिया में पहुंची। जहां सोमवार को आयोजित सत्संग में महाराज ने शाकाहार अपनाने पर जोर दिया। साथ ही बच्चों में अच्छे संस्कार डालने और नशा से दूर रहने की नसीहत दी।
गुरु महिमा उन्होंने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा संत महात्माओं की वाणियां अजर-अमर होती हैं। उनका हर वचन मानव के लिए कल्याणकारी होता है। गुरु की दया लोक-परलोक दोनों में होती है। कहा कि गुरु तीन प्रकार के होते हैं। पहले गुरु माता-पिता हैं। जिन्होंने हमें जन्म दिया। दूसरे गुरु वे हैं जो धर्म-कर्म की शिक्षा-दीक्षा देते हैं और तीसरे गुरु आध्यात्मिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.