Mirzapur News: शराब की दुकान हटाने के लिए सौंपा पत्रक
मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: चुनार। कोतवाली क्षेत्र के बसारतपुर गांव की ग्रामसभा प्रशासक प्रीति के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी अनेग सिंह को ज्ञापन देकर सरकारी शराब की दुकान को हटाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि दुकान का आवंटन मुलनापुर के नाम से हुआ है, लेकिन उसका संचालन नियमों के विपरीत दूसरे स्थान पर किया जा रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आपत्ति जताने के बावजूद देर रात तक शराब की दुकान खुली रहती है। इससे महिलाओं, बच्चों और छात्राओं को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.