मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। अवैध खनन और परिवहन में लगे ओवरलोड वाहनों को पास कराने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोकेटर का काम करने के आरोप में अदलहाट पुलिस ने पांच पासरों को रविवार गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहनों को रास्ते में पास कराने के लिए लोकेटर की भूमिका निभाते थे। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई अदलहाट थाना क्षेत्र में कुछ लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अवैध खनन और परिवहन में लगे ओवरलोड वाहनों को पास कराने की सूचना ग्रामीणों ने एसपी अपर्णा रजत कौशिक से की। शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए अदलहाट थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। एसपी के निर्देश पर अदलहाट थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने शिकायतकर्ता की तहर...