मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कठेरवा गांव के सीवान में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मंजू देवी(70) पत्नी हीरालाल नालंदा बिहार की निवासी थी। वह अपने गांव के लोगों के साथ सीखड़ ब्लॉक में तिल्ली, बाजरा, मक्का, मूंगफली के खेतों में पेहटा तोड़ने आई थी। रविवार को दोपहर में मंजू देवी अचानक गिर जाने से बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के घर सूचना दे दी है। सूचना पर मृतका के पुत्र ज्योतिष पासवान कोतवाली पहुंच कर कार्यवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि बिहार की महिला की मौत हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...