Mirzapur News: विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
मिर्जापुर, जुलाई 30 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के धोबही गांव में बुधवार की देर शाम पारीवारिक विवाद में एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गयी। मृतका के चाचा कमलेश ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी 28 वर्षीय भतीजी लक्ष्मीना का विवाह गांव निवासी दरोगा के साथ हुई थी। बुधवार की शाम पारीवारिक विवाद के बाद उसने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़ गई है। सूचना मिलने पर अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवती की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.