मिर्जापुर, जुलाई 13 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय सीखड़ विकास खंड के प्रेमापुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह के पिता स्वर्गीय जगदीश सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनीष राय, प्रिंकाय ठाकुर, हिमांशु धवल, रोहित शर्मा, अज्जू सिंह, जय सिंह, संदीप सिंह, राजन सिंह, सुरेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...