मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। सिहौली गांव में सरस्वती रामलीला समिति ने नारद मोह विश्व मोहिनी स्वयंवर की लीला हुई। स्वयंवर में अपमानित नारद ने श्रीहरि को श्राप दिया। श्रीहरि ने नारद को मोह से दूर रहने की सलाह दी थी। पर नवीन देव नगरी से गुजरते हुए नारद विश्व मोहिनी के रूप पर मोहित हो गए। विश्व मोहिनी ने कहा कि वह श्रीहरि के मुख वाले को वरमाला पहनाएगी। नारद ने श्रीहरि से उनके जैसा मुख मांगा। तथास्तु कहने पर नारद स्वयंवर पहुंचे। वहां पर बानर जैसा मुख देखकर उनका उपहास हुआ। विश्व मोहिनी ने श्रीहरि को वरमाला पहनाई। अपमानित नारद ने श्रीहरि को श्राप दिया कि उन्हें पत्नी के वियोग में दु:ख झेलना पड़ेगा और वानर‌ ही सहायता करेंगे। यह भी पढ़ें- Rampur News: हवन पूजन के साथ भवरंका में रामलीला शुरू समिति के अध्यक्ष राज...