मिर्जापुर, अगस्त 15 -- Mirzapur News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत आवेदन करने वाले बढ़ई,लोहार,कुम्हार,धोबी,नाई एवं हलवाई कारीगर चयन के लिए 20 से 22 अगस्त तक सुबह 10 बजे से साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन,उद्यमिता विकास केंद्र औद्यागिक आस्थान पथरहिया पर आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने अभ्यर्थियों से साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...