मिर्जापुर, सितम्बर 23 -- Mirzapur News: हलिया,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक सभागार में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छानबे विधायक रिंकी कोल मौजूद रहीं। विधायक ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया। साथ ही बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग, बाल-विकास, कृषि सहित अन्य विभाग के लगे स्टाल का विधायक ने अवलोकन कर जानकारी ली। मुख्य अतिथि केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना है। महिलाओं को जागरूक कर आगे बढ़ाने का काम सरकार कर रही है। अन्य सरकारों में ऐसा नह...