मिर्जापुर, जुलाई 6 -- Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर)। क्षेत्र के विजयपुर गांव स्थित शीतला धाम एवं डेरवां बलापुर गांव स्थित दुलारो देवी धाम में सोमवार को दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालु महिलाओं ने मंदिरों के आसपास कड़ाही चढ़ाकर पूड़ी हलवा का प्रसाद बना कर मां को भोग लगाया‌। यह भी पढ़ें- आदि काल से चली आ रही पालना चढ़ाने की परंपरामहिलाएं और पूजा लोक मान्यता है कि नव विवाहिताएं लाल साड़ी में सज-धज कर देवी मां के चरणों में पूड़ी हलवा का प्रसाद अर्पित कर अपने सुहाग के अमरत्व की कामना करती हैं। सखी सहलियों संग मधुर मंगल गीत गाते हुए शीतला व दुलारो देवी मंदिर में पहुंचकर प्रसाद भेंट किया गया। यह भी पढ़ें- शक्ति पीठ धाम में बिखरी भक्ति की अनुपम छटामेला क्षेत्र का दृश्य डेढ़ किलोमीटर के दायरे में फैले मेला क...