मिर्जापुर, जुलाई 23 -- Mirzapur News: हलिया,हिन्दुस्तान संवाद। खंड विकास अधिकारी विमल प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को ब्लाक सभाागार में ग्राम पंचायत सचिवों एवं रोजगार सेवकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बीडीओ ने मनरेगा के तहत संचालित कार्यों, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, अमृत सरोवर, पौध रोपड़,पंचायत भवन निर्माण,सामुदायिक परिसंपत्तियों के रखरखाव की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरे किए जाएं। साथ ही कार्यस्थलों पर पारदर्शिता बनाए...