Mirzapur News: विकास कार्यों में तेजी लाने का बीडीओ ने दिया निर्देश
मिर्जापुर, अक्टूबर 15 -- Mirzapur News: हलिया। ब्लॉक सभागार में बुधवार को बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बीडीओ ने वीबी-जी राम जी योजना के तहत गांवों में श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। आवासों की पूर्णता की अनुपालन आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराने को कहा। सेक्टर अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिवों को विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव ने आरआरसी सेंटर सक्रिय करने और कूड़ा संग्रह बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में सीएम फेलो गौरव सिंह, एडीओ एजी नरेंद्र कानापुरिया सहित ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: योजनाओं के कार्य समय से और गुणवत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.