Mirzapur News: विंध्य एक्सप्रेस-वे मुआवजा को लेकर किसानों का प्रदर्शन
मिर्जापुर, सितम्बर 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। संवाददाता विंध्य एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए आमघाट और देवरी गांव में अधिग्रहित की जा रही भूमि के मुआवजे को लेकर किसानों ने सोमवार कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को पत्रक सौंप न्याय की मांग की। कहाकि जो जमीन बेंच चुके हैं। उनके नाम मुआवजा भुगतान करने के लिए तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन के माध्यम से किसानों ने आरोप लगाया कि भूमि का बैनामा होने और आकार पत्र-23 में दाखिल-खारिज की कार्रवाई पूरी होने के बावजूद तहसील की खतौनी में बैनामेदारों का नाम दर्ज नहीं किया गया है। इसके बावजूद अधिग्रहित भूमि का मुआवजा विक्रेताओं के नाम से तैयार किया जा रहा है। मौजा देवरी, तप्पा-84, परगना कंतित, तहसील सदर में वर्ष 1972-73 से चकबंदी प्रक्रिया चल रही थी।प्रक्रिया के दौरान आकार पत्र-23 (भाग-1) तैयार किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.