मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विन्ध्य एक्सप्रेस-वे एवं विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए प्रभावित तहसील चुनार व सदर तहसील के विभिनन्न गांवों के किसानों की बैठक हुई। बैठक में चुनार तहसील के मड़फा, धौहा, सरिया व जंगल महाल तथा विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे परियोजना से प्रभावित अगरसण्ड व रींवा व तहसील सदर के विंध्य एक्सप्रेस वे से प्रभावित बेलवन, अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी, मवैया और हिनौती के किसान शामिल थे। इन गांवों में निर्माण कार्यों के लिए भूमि क्रय करने के लिए गठित क्रय कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया कि किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजे की राशि सर्किल दर के हिसाब से तय की जाएगी।बैठक में जुटे विभिन्न गांवों के ...