मिर्जापुर, अक्टूबर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । देहात कोतवाली क्षेत्र के कोटवा पांडेय गांव में शुक्रवार की सुबह खजुरी नदी में डूबने से कोटेदार की मौत हो गई। वह घर के बगल स्थित नदी में तर्पण करने गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरकछा चौकी क्षेत्र के कोटवा पांडेय गांव निवासी अधिवक्ता अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई 45 वर्षीय संजीत कुमार विश्वकर्मा सुबह लगभग सात बजे घर से निकले। वह विंढमफाल के समीप नदी में तर्पण करने के लिए गए थे। तर्पण के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर जाने से डूब गए। इस दौरान आस पास कोई मौजूद नहीं था। घटना के लगभग आधे घंटे बाद कुछ ...