मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। विंध्याचल के कालीखोह मंदिर में दर्शन पूजन को आए श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीड़ित आपबीती बयां कर रहा है। आरोप हैकि दर्शन कराने के बदले में पैसा मांगा जा रहा है। पैसे न देने पर दुर्व्यवहार किया गया। विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...