मिर्जापुर, अक्टूबर 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से विंध्याचल धाम स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगाई गई दो दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग लघु प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से वित्तपोषित इकाइयों एवं उद्यमियों के निर्मित विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों की बिक्री हुई।प्रदर्शनी में नेचुरल इंडिया के उत्पाद साबुन, अगरबत्ती, बॉस से बने विभिन्न प्रकार के उत्पाद, अचार, मुरब्बा, खादी के शर्ट, खादी वस्त्रों से बने विभिन्न डिजाइन के परिधान एवं अन्य आकर्षक उत्पाद शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: इत्र नगरी की सुगंध को मिलेगा पूर्वोत्तर की जैव विविधता का स...