Mirzapur News: विंध्याचल:दो सौ लोगों ने शिविर में कराया उपचार
मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- Mirzapur News: विंध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र मेले में दौरान विंध्याचल मेले में आने वाले गरीब श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन परिसर में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से रैन बसेरा एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मेले में आने वाले बुखार, सिरदर्द, मोच, चोट से परेशान लगभग दो सौ श्रद्धालुओं का उपचार शिविर में किया गया। स्टेशन मास्टर के निर्देशन में उम रेलवे की सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के तत्वावधान में आयोजित चिकित्सा शिविर में सामान्य बीमारी की शिकायत पर दवा आदि देकर राहत दी जा रही है लेकिन गंभीर शिकायत पर उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से विंध्याचल सीएचसी या मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर भिजवाने की व्यवस्था है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.