मिर्जापुर, जुलाई 9 -- Mirzapur News: राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास गुरुवार की शाम वाहन के धक्के से बाइक सवार जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया है। पटेहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी 35 वर्षीय रविशंकर बाइक से मड़िहान जा रहे थे। जैसे ही लूसा गांव के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...