मिर्जापुर, अक्टूबर 19 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी के साथ बाइक से गांव आ रहे युवक को रविवार की दोपहर वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार अहरौरा के सरसवार गांव निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार मिश्रा उर्फ पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी 42 वर्षीय सुनीता मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी देर शाम गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।पंकज मिश्रा वाराणसी के लंका क्षेत्र स्थित वृंदावन कॉलोनी डाफी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार रविवार को अष्टमी पर गांव में आयोजित हवन-पूजन में शामिल होने के लिए वह पत्नी सुनीता के साथ बाइक से घर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- फ्लाईओवर पर सेल्फी के चक्कर में चार युवकों की मौत, चार घायल, वाराणसी म...