Mirzapur News: वन सेंचुरी क्षेत्र में भालू मारने वाले दो गिरफ्तार
मिर्जापुर, अक्टूबर 22 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय वन सेंचुरी रेंज के अंतर्गत हर्रा कम्पार्टमेन्ट चार में मंगलवार को भालू का शिकार करने वाले दो आरोपियों को बुधवार गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने मृत भालू को धान के खेत से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि वन क्षेत्र में तार का फंदा बनाकर पांच लोगों ने मिलकर भालू का शिकार किया है। उसे मारकर धान के खेत में छुपा दिया है। रात में उसे ले जाकर मांस बेचने की फिराक में है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घेराबंदी कर मौके से क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी मंगरू कोल व रामलाला को धर दबोचा। धान के खेत से भालू का शव बरामद किया। पूछताछ आरोपियों ने बताया कि उनके साथ गांव के तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.